नागपुर। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शुक्रवार को कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले बीसीसीआई से आराम देने का अनुरोध करेंगे। धौनी ने यह भी कहा कि वह अपनी टेस्ट फार्म से सचमुच चिंतित नहीं हैं, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिनों से उनका खराब शॉट चयन समस्या बन गया है।
वर्ष की शुरुआत से श्रीलंका दौरे के बाद से ही टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम रहा है और धौनी का कहना है कि उन्हें तथा सुरेश रैना जैसे खिलाडि़यों को इस दौरान आराम करने का मौका नहीं मिला है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम 16 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इस दौरे से पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर धौनी का अनुरोध स्वीकार कर लिया जाता है तो वह इस सीरीज के दौरान आराम कर सकते हैं। पिछले महीने बीसीसीआई ने इस बात पर सहमति जताई थी कि अभ्यास मैच नहीं खेले जाने के कारण कुछ खिलाडि़यों को दिसंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज से पूर्व ही दक्षिण अफ्रीका भेजा जाएगा। धौनी का कहना है कि इस पर अभी भी बातचीत चल रही है।
साथ ही धौनी ने कहा, जहां तक मेरी बल्लेबाजी की बात है तो मैं मैच के हालातों के मुताबिक और नेट पर अच्छा खेल रहा हूं। गेंद मेरे बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है। लेकिन मैंने बल्लेबाजी करते वक्त कुछ ऐसे फैसले किए हैं जो गलत रहे। उन्होंने कहा, मैंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते समय कुछ खराब शॉट का चयन किया। जब आप पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हो तो आप अधिक पहल करना चाहते हैं और बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। इसी प्रक्रिया में आप आउट हो जाते हैं। मैं सचमुच अपनी फार्म को लेकर चिंतित नहीं हूं।
धौनी से जब सुरेश रैना की खराब फार्म के बारे में पूछा गया तो कप्तान ने उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ी का बचाव किया। उन्होंने कहा, वह पिछले दो मैचों में ही स्कोर नहीं बना पाए हैं। वह पाजीटिव खिलाड़ी हैं और ज्यादातर बड़े शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो जाते हैं। भारतीय टीम लगातार दूसरे दिन दोपहर को हुई तेज बारिश के कारण नेट पर ठीक तरह से अभ्यास नहीं कर पाई है। सचिन तेंदुलकर ही केवल 20 मिनट तक बल्लेबाजी कर सके क्योंकि बारिश के कारण खिलाडि़यों को ड्रेसिंग रूम में लौटना पड़ा। यह पूछने पर कि क्या यह टेस्ट मैच के लिए आदर्श स्थिति है तो धौनी ने कहा कि कभी कभार ज्यादा अभ्यास नहीं करना मदद करता है।
Saturday, November 20, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

आराम भी जरुरी है|
ReplyDeleteस्वागत है आपका
ReplyDeleteसस्नेह
चन्दर मेहेर
इंग्लिश की क्लास
BAAS Voice का आमंत्रण :
ReplyDeleteआज हमारे देश में जिन लोगों के हाथ में सत्ता है, उनमें से अधिकतर का सच्चाई, ईमानदारी, इंसाफ आदि से दूर का भी नाता नहीं है। अधिकतर तो भ्रष्टाचार के दलदल में अन्दर तक धंसे हुए हैं, जो अपराधियों को संरक्षण भी देते हैं। इसका दु:खद दुष्परिणाम ये है कि ताकतवर लोग जब चाहें, जैसे चाहें देश के मान-सम्मान, कानून, व्यवस्था और संविधान के साथ बलात्कार करके चलते बनते हैं और किसी को सजा भी नहीं होती। जबकि बच्चे की भूख मिटाने हेतु रोटी चुराने वाली अनेक माताएँ जेलों में बन्द हैं। इन भ्रष्ट एवं अत्याचारियों के खिलाफ यदि कोई आम व्यक्ति, ईमानदार अफसर या कर्मचारी आवाज उठाना चाहे, तो उसे तरह-तरह से प्रता‹िडत एवं अपमानित किया जाता है और पूरी व्यवस्था अंधी, बहरी और गूंगी बनी रहती है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आज नहीं तो कल, हर आम व्यक्ति को शिकार होना ही होगा। आज आम व्यक्ति की रक्षा करने वाला कोई नहीं है! ऐसे हालात में दो रास्ते हैं-या तो हम जुल्म सहते रहें या समाज के सभी अच्छे, सच्चे, देशभक्त, ईमानदार और न्यायप्रिय लोग एकजुट हो जायें! क्योंकि लोकतन्त्र में समर्पित एवं संगठित लोगों की एकजुट ताकत के आगे झुकना सत्ता की मजबूरी है। इसी पवित्र इरादे से भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास) की आजीवन सदस्यता का आमंत्रण आज आपके हाथों में है। निर्णय आपको करना है!
http://baasvoice.blogspot.com/
आराम और काम का संतुलन अच्छा रहता है... एक अलग से विषय पर ....अच्छी पोस्ट
ReplyDeleteइस नए सुंदर से चिट्ठे के साथ हिंदी ब्लॉग जगत में आपका स्वागत है .. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाएं !!
ReplyDelete